"हमास: प्रतिरोध का हथियार एक वैध अधिकार है"
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143854-हमास_प्रतिरोध_का_हथियार_एक_वैध_अधिकार_है
पार्स टुडे: हमास के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा: प्रतिरोध, कब्ज़ाधारियों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनीयों का एक वैध अधिकार है और इस अधिकार के दायरे में हथियार को मुख्य साधन माना जाता है।
(last modified 2026-05-03T11:25:43+00:00 )
May ०३, २०२६ १६:५४ Asia/Kolkata

पार्स टुडे: हमास के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा: प्रतिरोध, कब्ज़ाधारियों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनीयों का एक वैध अधिकार है और इस अधिकार के दायरे में हथियार को मुख्य साधन माना जाता है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन हमास के वरिष्ठ सदस्य बासिम नईम ने अमेरिका के समर्थन की छाया में संघर्ष विराम समझौते के पहले चरण के कार्यान्वयन में ज़ायोनी शासन द्वारा की जा रही बाधाओं का उल्लेख करते हुए कहा: "प्रतिरोध, कब्ज़ाधारियों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनीयों का एक वैध अधिकार है और हथियार इस अधिकार के दायरे में मुख्य साधन माना जाता है।"

 

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बासिम नईम ने संघर्ष विराम समझौते के प्रावधानों के कार्यान्वयन में सियोनी शासन की बाधाओं की कड़ी आलोचना करते हुए ज़ोर देकर कहा कि अमेरिका की छाया में इज़राइल के अपराधों का जारी रहना, व्यावहारिक रूप से समझौते के अगले चरणों के कार्यान्वयन को चुनौती दे रहा है।

 

हमास के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य ने निरस्त्रीकरण की योजनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: "प्रतिरोध एक वैध अधिकार है और हथियार इस अधिकार का मुख्य साधन माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्थाएँ पारस्परिक होनी चाहिए न कि केवल प्रतिरोध के हथियारों के समर्पण तक सीमित रहना चाहिए; बल्कि आक्रमणकारी को नियंत्रित किया जाना चाहिए।"

 

बासिम नईम ने आगे कहा: "हम ग़ज़ा में एक अधूरे युद्ध और नरसंहार की निरंतरता का सामना कर रहे हैं जबकि मध्यस्थों की गवाही के अनुसार प्रतिरोध ने अपनी सभी प्रतिबद्धताओं का पालन किया है लेकिन इसके विपरीत हम केवल इज़राइली शासन की ओर से हत्याओं की निरंतरता देख रहे हैं। मानवीय सामग्रियों और ग़ज़ा के पुनर्निर्माण सामग्री के प्रवेश पर ज़ोर देना, वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिरोध की मुख्य शर्तों में से एक है।"

 

हमास के प्रवक्ता ने वेस्ट बैंक के हालिया घटनाक्रमों के बारे में चेतावनी देते हुए इसे एक 'मूक नरसंहार' बताया जो अंतर्राष्ट्रीय मिलीभगत और कुछ अरब देशों की चुप्पी की छाया में, इस क्षेत्र को कब्ज़े वाली भूमि में मिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। mm