ज़ायोनी हमलों में पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) पर 5 फ़िलिस्तीनी घायल
-
ज़ायोनी हमलों में पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) पर 5 फ़िलिस्तीनी घायल
पार्सटुडे – फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने पश्चिमी तट पर ज़ायोनी हमलों में पाँच नागरिकों के घायल होने की सूचना दी है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने बताया कि मक़बूज़ा पश्चिमी तट के जेनिन शहर के अर्राबा गाँव में ज़ायोनी सेटेलर्ज़ (settlers) के हमले में दो फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों ने कब्जाधारी शासन के सैनिकों के पूर्ण समर्थन से अर्राबा गाँव पर हमला किया और दो फ़िलिस्तीनी नागरिकों को घायल कर दिया।
दूसरी ओर, ज़ायोनी सैनिकों ने मकबूज़ा क़ुद्स (यरुशलम) के उत्तर में अर-राम गाँव पर हमला किया।
मकबूज़ा क़ुद्स के गवर्नर ने भी इस हमले के दौरान ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में तीन फ़िलिस्तीनी नागरिकों के घायल होने की सूचना दी।(AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए