राष्ट्र संघ के लिए यमनी बच्चों की वित्तीय सहायता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14755-राष्ट्र_संघ_के_लिए_यमनी_बच्चों_की_वित्तीय_सहायता
राष्ट्र संघ द्वारा यमन पर बर्बर हमले करने वाले सऊदी गठबंधन को ब्लैक लिस्ट से निकालने के संयुक्त राष्ट्र संघ के फ़ैसले के विरोध का यमनी बच्चों ने अनोखा तरीक़ा निकाला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१६ १५:४३ Asia/Kolkata
  • राष्ट्र संघ के लिए यमनी बच्चों की वित्तीय सहायता

राष्ट्र संघ द्वारा यमन पर बर्बर हमले करने वाले सऊदी गठबंधन को ब्लैक लिस्ट से निकालने के संयुक्त राष्ट्र संघ के फ़ैसले के विरोध का यमनी बच्चों ने अनोखा तरीक़ा निकाला है।

राष्ट्र संघ के महासचिव बान कीमून ने सऊदी अरब का नाम ब्लैक लिस्ट से निकालने के लिए दबाव की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि सऊदी अरब और उसके मित्र देशों ने राष्ट्र संघ को दिया जाने वाला बजट रोकने की धमकी दी है। 

इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ यमन की राजधानी सनआ में राष्ट्र संघ के कार्यालय के सामने बच्चों एकत्रित होकर बच्चों ने लोगों से राष्ट्र संघ के लिए पैसे जमा किए।

राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब का नाम ब्लैक लिस्ट से ऐसी स्थिति में हटाया है कि जब उसका कहना है कि सऊदी हमलों के कारण यमन में 90 लाख बच्चों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है।   

इसके अलावा सऊदी हमलों में अब तक सैकड़ों बच्चे शहीद और हज़ारों अन्य घायल हो चुके हैं। msm