ज़ायोनी शासन की वेस्ट बैंक में दमनकारी कार्रवाइयाँ जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i147720-ज़ायोनी_शासन_की_वेस्ट_बैंक_में_दमनकारी_कार्रवाइयाँ_जारी
पार्सटुडे– फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने वेस्ट बैंक में ज़ायोनी शासन की दमनकारी कार्रवाइयों के जारी रहने की ख़बर दी।
(last modified 2026-10-11T07:32:38+00:00 )
Oct ११, २०२६ १३:०० Asia/Kolkata
  • जॉर्डन नदी का पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक)
    जॉर्डन नदी का पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक)

पार्सटुडे– फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने वेस्ट बैंक में ज़ायोनी शासन की दमनकारी कार्रवाइयों के जारी रहने की ख़बर दी।

पार्सटुडे के अनुसार वेस्ट बैंक के दक्षिण में ज़ायोनी सैनिकों ने शनिवार को अल-ख़लील के पास एक कार पर गोलीबारी की जिससे वह पलट गई और आग लग गई तथा कार चालक घायल हो गया।

 

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कब्ज़े वाले कुद्स (यरूशलम) के दक्षिण-पूर्व में कब्ज़ाधारियों द्वारा एक फ़िलिस्तीनी लड़की की पिटाई की ख़बर दी और बताया कि ज़ायोनी सैनिकों ने तीन लड़कियों को ले जा रही कार को रोका और उन्हें कार से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया फिर उनमें से एक की पिटाई की।

 

इज़राइली सैनिकों ने अल-ख़लील के पश्चिम में एक बस्ती पर भी हमला किया। इस हमले में आँसू गैस के सेवन से कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।

 

ज़ायोनी शासन के सैनिकों द्वारा अल-ख़लील के दक्षिण में एक गाँव पर हमले के दौरान भी कब्ज़ाधारियों ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। mm