यमन: हमें बाबु-अल-मंदब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण है
-
हिज़ाम अल-असद, यमन के अन्सारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य
पार्स टुडे – यमन के अन्सारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य ने ज़ोर देकर कहा कि सना के पास बाबु-अल-मंदब जलडमरूमध्य का नियंत्रण है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यमन के अन्सारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने रविवार के दिन अल-मयादीन नेटवर्क से बातचीत में ज़ोर देकर कहा: सना ने सऊदी शासन और उन सभी को करारा तमाचा मारा है जिन्होंने बाब-अल-मंदब पर सऊदी समर्थित बलों के प्रभुत्व के बारे में अफ़वाहें फैलाईं। यमन की सशस्त्र सेनाओं के पास पश्चिमी तटों को अपने नियंत्रण में लेने से पहले ही बाबु-अल-मंदब और लाल सागर पर नियंत्रण था। यमन की सशस्त्र सेनाओं के पास कई आश्चर्य हैं। यदि सऊदी अरब अपने आक्रमणों और घेराबंदी को जारी रखता है तो उसके लिए और भी आश्चर्य इंतज़ार कर रहे होंगे।
हिज़ाम अल-असद ने कहा: यमन की जनता मैदान में एक ऐसा समीकरण खींच रही है जिसे सऊदी दुश्मन और उसके सहयोगी समझ जाएँगे। आज का युद्ध सऊदी शासन और यमन के सभी वर्गों के बीच है।
अल-असद ने अमेरिका और इस्राईल या किसी अन्य आक्रमणकारी का मुकाबला करने के लिए किसी भी तनावपूर्ण प्रक्रिया के लिए यमन की तैयारी का उल्लेख करते हुए ज़ोर दिया: जवाब देने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। यमन की धरती पर सऊदी हमलों में जिन सभी सुविधाओं को निशाना बनाया गया है वे ग़ैर-सैन्य हैं और उनमें हवाई अड्डे, पुल और संचार नेटवर्क शामिल हैं। mm