तुर्की में हो रहा है दाइश के घायल आतंकवादियों का उपचार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14815-तुर्की_में_हो_रहा_है_दाइश_के_घायल_आतंकवादियों_का_उपचार
विश्व के क्रूरतम आतंकवादी गुट दाइश के घायल आतंकवादियों का इलाज तुर्की में किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१६ १३:१४ Asia/Kolkata
  • तुर्की में हो रहा है दाइश के घायल आतंकवादियों का उपचार

विश्व के क्रूरतम आतंकवादी गुट दाइश के घायल आतंकवादियों का इलाज तुर्की में किया जा रहा है।

फ़्रार्स न्यूज़ के अनुसार इस बात के की पु्ष्टि कई प्रत्यक्षदर्शियों और तुर्की के डाक्टरों ने भी कही है। इन लोगों का कहना है कि दाशइ के घायल आतंकवादियों को सीरिया की सीमा से तुर्की में लाया जाता है जहां पर उनका उपचार किया जाता है।

तुर्की में स्थानीय डाक्टरों के एक संघ के प्रमुख ने रश्याटूडे से बात करते हुए बताया है कि सीरिया में युद्धरत दाइश और फ़्री-सीरियन आर्मी के घायल सदस्यों को सीमा से तुर्की लाया जाता है जहां पर उनका उपचार किया जाता है। उपचार के बाद यह लोग वापस सीरिया जाते हैं।

रश्याटूडे के पत्रकार ने सीरिया और तुर्की की सीमा पर स्थित तुर्की के ग़ाज़ी अंतब नगर से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दाइश के अधिकांश आतंकवादियों का सीमावर्ती नगर केइलिस में उपचार किया जाता है।

इसी बीच ग़ाज़ी अंतब नगर के डाक्टर हम्ज़ा आग़्सा ने रश्याटूडे के पत्रकार को बताया कि घायल आतंकवादियों को एंबुलेंस में नहीं बल्कि पिकअप में लाया जाता है।