राष्ट्र संघ: दाइश, यज़ीदी समुदाय का नस्ली सफ़ाया कर रहा है
राष्ट्र संघ के जांचकर्ताओं के एक दल ने इराक़ और सीरिया में यज़ीदी समुदाय पर दाइश के अत्याचारों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की है।
जांच दल का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी अभी भी कुर्द भाषी समुदाय के ख़िलाफ़ अपराध कर रहे हैं और उनका नरसंहार कर रहे हैं।
सीरिया में राष्ट्र संघ के जांच दल के प्रमुख पाउलो पिनहीरो ने गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में चेतावनी जारी की है। यह रिपोर्ट दाइश के चंगुल से जान बचाकर भागने वाले यज़ीदी समुदाय के दर्जनों लोगों से बातचीत पर आधारित है।
पिनहीरो का कहना है कि 2014 से दाइश, हत्याओं, यौन शोषण, दास बनाकर और अन्य विभिन्न तरीक़ों से इराक़ और सीरिया में यज़ीदी समुदाय के नस्लीय सफ़ाए में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि नसंहार किया गया है और अभी भी जारी है और दाइश बहुत ही भयानक अपराध अंजाम दे रहा है। msm