उत्तरी सीरिया में कई आतंकी मारे गये
सीरिया में पूर्वोत्तरी और उत्तरी क्षेत्रों में सेना की कार्यवाहियों में दसियों आतंकी मारे गये हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने रक़्क़ा के पश्चिमी क्षेत्र मुसल्लसुल रस्साफ़ा में कार्यवाही की जिसमें कई आतंकी मारे गये। एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की सेना ने दक्षिणी हलब में ज़रबा बस्ती तथा ख़ान तूमान क्षेत्र में बढ़त बनाते हुए आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। इस कार्यवाही में दसियों आतंकी मारे गये जबकि उनकी कई बक्तरबंद गाड़िया तबाह हुईं। इसी मध्य दरआ शहर की नईमा बस्ती में सीरिया की सेना ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकाने के निशाना बनाया जिसमें कई आतंकी मारे गये और उनकी कई गाड़ियां तबाह हुई।
दूसरी ओर सीरिया के पूर्वोत्तरी हलब प्रांत के एक क्षेत्र पर आतंकियों ने मार्टर गोलों से हमला किया है। अलमयादीन टीवी चैनल ने बताया है कि शैख़ मक़सूद क्षेत्र में इन हमलों में सात लोग हताहत और 15 अन्य घायल हुए। आतंकियों ने इसी प्रकार शुक्रवार को ख़ालेदिया क्षेत्र पर मार्टर गोले फ़ायर किए थे जिनमें सात लोग घायल हो गये और आवासीय क्षेत्र को भारी नुक़सान हुआ था। (AK)