यमन, अंसारुल्लाह ने हादी समर्थक 276 क़ैदियों को रिहा कर दिया
Jun १९, २०१६ २०:४५ Asia/Kolkata
यमन के जनांदलोन अंसारुल्लाह ने भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के समर्थक 276 लड़ाकों को आज़ाद कर दिया है।
रविवार को अंसारुल्लाह के अधिकारियों का कहना था कि रमज़ान के मुबारक महीने के अवसर पर सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए इन क़ैदियों को रिहा किया गया है।
इससे एक दिन पहले भी अंसारुल्लाह आंदोलन और मंसूर हादी के समर्थकों के बीच 200 क़ैदियों का आदान प्रदान हुआ था।
शनिवार को हादी के समर्थकों ने 118 क़ैदियों को जबकि अंसारुल्लाह ने 76 क़ैदियों को रिहा किया था।
क़ैदियों का यह आदान प्रदान क़बायली नेताओं की मध्यस्थता से अमल में आया है और इसका कुवैत में राष्ट्र संघ के नेतृत्व में जारी शांति वार्ता से कोई संबंध नहीं है। msm
टैग्स