सऊदी अरब और तुर्की को सीरिया की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15370-सऊदी_अरब_और_तुर्की_को_सीरिया_की_चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र संघय में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने आतंकियों का समर्थन करने के कारण सऊदी अरब और तुर्की की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१६ १२:३२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब और तुर्की को सीरिया की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र संघय में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने आतंकियों का समर्थन करने के कारण सऊदी अरब और तुर्की की आलोचना की है।

साना की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने सामूहिक शस्त्रों के बारे में 2004 के प्रस्ताव क्रमांक 1540 के क्रियान्वयन से संबंधित परामर्श बैठक में कहा कि सऊदी अरब और तुर्की, रासायनिक शस्त्रों तक आतंकियों की पहुंच सरल बना रहे हैं।

बश्शार जाफ़री ने एक बार फिर सुरक्षा परिषद से मांग की है कि सीरिया में सशस्त्र गुटों को सामूहिक जनसंहार के शस्त्रों तक पहुंच से रोका जाए और इस बारे में आतंकियों के समर्थकों अर्थात तुर्की और सऊदी अरब से पूछताछ होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के प्रतिनिधि ने कहा है कि आतंकियों ने दूमा तहसील के हूश फ़ार्रा क्षेत्र में 13 जून 2016 को एेसे हथगोलों का प्रयोग किया जिनमें रासायनिक हथियार मौजूद थे। (AK)