मोरोक्को ने भी सऊदी गठजोड़ का साथ छोड़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15538-मोरोक्को_ने_भी_सऊदी_गठजोड़_का_साथ_छोड़ा
यमन पर हमले के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व में बने गठजोड़ के बिखराव की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१६ ०४:३४ Asia/Kolkata
  • मोरोक्को ने भी सऊदी गठजोड़ का साथ छोड़ा

यमन पर हमले के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व में बने गठजोड़ के बिखराव की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

मोरोक्को की सैन्य कमान ने अपने उन सैनिकों को वापस बुला लिया है जो सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के अंतर्गत यमन पर हमले के लिए भेजे गए थे। सूत्रों के अनुसार इस आदेश के बाद यमन पर हवाई और ज़मीनी हमलों में भाग लेने के लिए भेजे गए मोरोक्को के सभी डेढ़ हज़ार सैनिक वापस लौट जाएंगे।

इससे पहले संयुक्त अरब इमारात ने भी यमन पर हमले में सऊदी अरब का साथ छोड़ दिया था लेकिन सऊदी अधिकारियों के भारी दबाव के चलते उसने अपना यह फ़ैसला वापस ले लिया। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद 26 मार्च 2015 से कुछ अरब देशों के साथ मिल कर यमन पर हवाई और ज़मीनी हमले शुरू किए हैं। सऊदी गठजोड़ के हमलों में यमन के हज़ारों निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं जिनमें बड़ी संख्या बच्चों व महिलाओं की है। (HN)