यमन में कई सऊदी एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15805-यमन_में_कई_सऊदी_एजेंट_ढेर
यमन में आले सऊद के कई एजेंट मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१६ १७:०२ Asia/Kolkata
  • यमन में कई सऊदी एजेंट ढेर

यमन में आले सऊद के कई एजेंट मारे गए हैं।

यमन के अलमसीरा टीवी के अनुसार दक्षिणी यमन के तइज़ शहर के कलाबा क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करने वाले कई सऊदी एजेंट यमनी बलों की फ़ायरिंग में हताहत और घायल हो गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि दो सऊदी एजेंट यमनी बलों की फ़ायरिंग में मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। कुछ सूत्रों ने बताया है कि तइज़ में होने वाली झड़पों में सऊदी एजेंटों का एक कमांडर मारा गया है।

इसी तरह सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने उत्तरी यमन के अलजौफ़ प्रांत के एक क्षेत्र पर ग़लती से फ़ायरिंग कर दी जिसमें कम से कम 16 सऊदी एजेंट हताहत और 23 अन्य घायल हो गए। सऊदी लड़ाकू विमान जौफ़ के किसी क्षेत्र पर हमला करना चाहते थे कि उन्होंने ग़लती से अपने ही एजेंटों पर बमबारी कर दी। इस बीच यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि जौफ़ प्रांत के मुतून शहर में सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी एजेंटों की बढ़त की कोशिश विफल बना दी और उन्हें भारी जानी नुक़सान पहुंचाया। (HN)