इस्राईली सांसद औपचारिक दौरे पर इस्तांबूल पहुंचीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15889-इस्राईली_सांसद_औपचारिक_दौरे_पर_इस्तांबूल_पहुंचीं
एक ज़ायोनी सांसद औपचारिक दौरे पर तुर्की की राजधानी पहुंची हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१६ १३:५९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सांसद औपचारिक दौरे पर इस्तांबूल पहुंचीं

एक ज़ायोनी सांसद औपचारिक दौरे पर तुर्की की राजधानी पहुंची हैं।

अन्कारा और तेलअवीव के संबंधों को बहाल करने के प्रयासों के अंतर्गत ज़ायोनिस्ट यूनियन की सांसद, सीनिया स्वेटलोवा पिछले छः वर्षों में तुर्की की खुलकर औपचारिक यात्रा करने वाली पहली इस्राईली राजनितिज्ञ हैं।

उनकी तुर्की की यात्रा एेसे समय में हो रही है जब इस आशय के समाचार निरंतर सामने आ रहे हैं कि वर्ष 2010 में तुर्की और इस्राईल के बीच घटने वाली घटनाओं को भुलाने के उद्देश्य से अन्कारा और तेलअवीव के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं।

तुर्की से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र हुर्रियत ने भी पिछले मंगलवार को ख़बर दी थी कि तुर्की और इस्राईल रविवार 26 जून को अपने संबंधों के सामान्य होने की घोषणा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में इस्राईली सैनिकों द्वारा ग़ज़्ज़ा के लिए सहायता सामग्री ले जाने वाले तुर्की के एक समुद्री जहाज़ पर किए गए हमले के बाद अन्कारा और तेलअवीव के संबंधों में बहुत अधिक तनाव आ गया था। इस हमले में दस लोग मारे गए थे। (HN)