सीरिया का एक और नगर आज़ाद
Jun २७, २०१६ ०४:२५ Asia/Kolkata
सीरिया की सेना ने इस देश के एक अन्य नगर को आतंकवादियों से स्वतंत्र करा लिया है।
तसनीम न्यूज़ के अनुसार सीरिया के सैनिकों ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखते हुए पश्चिमी सीरिया के अर्रमीला नगर को स्वतंत्र करा लिया है। सेना ने अर्रमीला को स्वतंत्र कराने के साथ ही इसके निकटवर्ती पर्वतों पर भी नियंत्रण कर लिया है।
इसी बीच सीरिया की वायुसेना ने होम्स में आतंकवादियों के कई ठिकानों पर बमबारी करे आतंकवादियों को भारी क्षति पहुंचाई।
दूसरी ओर हलब में आतंकवादियों की ओर से किये जाने वाले धमाकों में 13 सीरियन कुर्द सैनिक मारे गए।
टैग्स