शिया स्वयंसेवियों की मदद से सऊदी अरब में मनाई गई शबेक़द्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15946-शिया_स्वयंसेवियों_की_मदद_से_सऊदी_अरब_में_मनाई_गई_शबेक़द्र
सऊदी अरब में असुरक्षा के वातावरण के बावजूद शिया बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों ने शिया स्वयंसेवियों की सहायता से हज़रत अली की शहादत की पूर्व संध्या पर शोकसभाएं आयोजित कीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१६ ०७:३२ Asia/Kolkata
  • शिया स्वयंसेवियों की मदद से सऊदी अरब में मनाई गई शबेक़द्र

सऊदी अरब में असुरक्षा के वातावरण के बावजूद शिया बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों ने शिया स्वयंसेवियों की सहायता से हज़रत अली की शहादत की पूर्व संध्या पर शोकसभाएं आयोजित कीं।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अहसा, क़तीफ़ और अन्य शिया बाहुल्य क्षेत्रों के स्वयंसेवियों ने हज़रत अली की शहादत से संबन्धित शोक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पहले सुरक्षा उपलब्ध कराई जिसके बाद वहां के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अज़ादारी की और शबे क़द्र की इबादत अंजाम दी।

हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर सऊदी अरब के शिया बाहुल्य क्षेत्रों में ग़म का माहौल है। दुकानें और बाज़ार बंद है और लोगों ने अपने घरों पर काले रंग के झंडे लगा रखे हैं। असुरक्षा की भावना के बावजूद सऊदी अरब के शिया मुसलमान निःसंकोच, शोक सभाएं आयोजित कर रहे हैं जबकि वहां के स्वयंसेवी अपनी जान पर खेलकर उनके लिए सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि नाना प्रकार की पाबंदियों के बावजूद सऊदी अरब के शिया मुसलमान पूरी श्रद्धा के साथ अपने धार्मिक आयोजन करते हैं। पिछले साल क़तीफ़ की मस्जिद में उस समय आत्मघाती कार्यवाही की गई जब शिया मुसलमान मस्जिद में इबादत कर रहे थे।