लेबनान, सीमावर्ती गांव में श्रृंखलाबद्ध बम धमाके, हिज़्बुल्लाह ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16021-लेबनान_सीमावर्ती_गांव_में_श्रृंखलाबद्ध_बम_धमाके_हिज़्बुल्लाह_ने_की_निंदा
सीरिया की सीमा से लगे लेबनान के एक गांव में बम श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के कुछ ही घंटों के बाद कई और बम हमले हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१६ ०१:२५ Asia/Kolkata
  • लेबनान, सीमावर्ती गांव में श्रृंखलाबद्ध बम धमाके, हिज़्बुल्लाह ने की निंदा

सीरिया की सीमा से लगे लेबनान के एक गांव में बम श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के कुछ ही घंटों के बाद कई और बम हमले हुए हैं।

सोमवार की रात मोटरसाइकल सवार हमलावरों ने ‘क़ा’ गांव में स्थित एक चर्च और नगरपालिका की इमारत के सामने बम धमाके किए।

लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक़, इन सिलसिलेवार बम हमलों में कई नागरिक घायल हो गए हैं।

इससे पहले सोमवार को गांव में चार आत्मघाती हमलावरों ने भीड़भाड़ वाले इलाक़े में ख़ुद को धमाके से उड़ा दिया, जिसके कारण 6 नागरिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने इन हमलों की निंदा की है और कहा है कि मध्यपूर्व में कुछ देश आतंकवादी गुटों की सहायता कर रहे हैं और आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं। msm