रूस को हर्जाना देने को तैयार हैं- तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16069-रूस_को_हर्जाना_देने_को_तैयार_हैं_तुर्की
तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अंकारा, रूसी युद्धक विमान को मार गिराए जाने की हर प्रकार से क्षतिपूर्ति के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१६ १२:३६ Asia/Kolkata
  • रूस को हर्जाना देने को तैयार हैं- तुर्की

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अंकारा, रूसी युद्धक विमान को मार गिराए जाने की हर प्रकार से क्षतिपूर्ति के लिए तैयार है।

समाचार एजेन्सी रियानोवेस्ती की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के प्रधानमंत्री बिन अली येलदरीम ने टीआरटी टीवी चैनल के कार्यक्रम में रूस से माफ़ी मांगने के लिए तुर्क राष्ट्रपति के क्षमापत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि तुर्की और मास्को के प्राचीन व पारंपरिक संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए तुर्की, समस्त कार्यवाहियां करने को तैयार है।

अर्दोग़ान ने रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के नाम अपने संदेश में रूसी युद्धक विमान मार गिराए जाने पर क्षमा मांगी और पायलट के परिजनों से सहृदयता व्यक्त की है।

ज्ञात रहे कि तुर्की और रूस के संबंध, पिछले नवंबर के महीने में उस समय ख़राब हो गये थे जब रूस के सुखोई विमान को तुर्की के युद्धक विमान ने सीरिया की सीमा में मार गिराया था। (AK)