लेबनान के आतंकी हमले पर हिज़्बुल्लाह की प्रतिक्रिया
हिज़बुल्लाह का कहना है कि हालिया आतंकी हमला, कुछ देशों द्वारा आतंकवाद के समर्थन का परिणाम है।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने देश के उत्तरी भाग में हुए आतंकी हमले को कुछ देशों द्वारा आतंकवाद के समर्थन का परिणाम बताया है।
अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को एक बयान में अलक़ा कालोनी में होने वाले आतंकी हमले की निंदा की है। हिज़बुल्लाह का कहाना है कि यह अपराध मध्यपूर्व क्षेत्र में आतंकवादी विचारधाराओं के फैलने का परिणाम है।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने इस बात की ओर संकेत किया कि दुनिया और क्षेत्र की कुछ सरकारें और देश, आतंकवाद का गुप्त और खुला समर्थन कर रहे हैं तथा आतंकी गुटों की सामरिक, राजैतिक और प्राचारिक सहायता कर रहे हैं। हिज़बुल्लाह के अनुसार तकफ़ीरी विचारधारा वाले लोग मीडिया के माध्यम से या राजनैतिक बयानों द्वारा लेबनान में पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सोमवार को अलबेक़ाअ की अलक़ा बस्ती में होने वाले बम धमाके में 48 लोग हताहत व घायल हुए थे। (AK)