पवित्र नगर करबला पर बड़ा आतंकी हमला नाकाम, 12 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16084-पवित्र_नगर_करबला_पर_बड़ा_आतंकी_हमला_नाकाम_12_आतंकी_ढेर
इराक़ी सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पवित्र नगर करबला में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक बड़े आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१६ १४:०९ Asia/Kolkata
  • पवित्र नगर करबला पर बड़ा आतंकी हमला नाकाम, 12 आतंकी ढेर

इराक़ी सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पवित्र नगर करबला में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक बड़े आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम बना दिया है।

इराक़ी सेना के फ़ुरात कोर के कमांडर जनरल क़ैस अल-मोहम्मदी ने बताया है कि सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने दाइश के आतंकवादियों द्वारा पवित्र नगर करबला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम बनाते हुए 12 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

 

जनरल क़ैस अल-मोहम्मदी ने बताया कि इराक़ी ख़ुफिया एजेंसियों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के इस खुफ़िया हमले के बारे में पहले से सूचित कर दिया था, जिसके बाद से पवित्र नगर करबला की सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी कर दी गई थी। जनलर क़ैस ने बताया कि फ़ुरात कोर लगतार संदिग्ध लोगों पर नज़र रखे हुए थी।

 

उन्होंने बताया कि दाइश के आतंकवादी विस्फोटकों से लदी कारों के साथ पवित्र नगर करबला आने वाले रास्ते से शहर में घुसने के प्रयास में थे। जनरल क़ैस ने बताया कि इराक़ी सेना ने करबला पहुंचने से पहले ही नख़ीब नामी रेगिस्तान में आतंकवादियों को घेरकर मौत के घाट उतार दिया।

 

उल्लेखनीय है कि हज़रत अली (अ) की शहादत के अवसर पर पवित्र नगर करबला में इराक़ सहित दूसरे देशों के लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। (RZ)