सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों में सेना की प्रगति जारी
सीरिया के सूत्रों ने देश के उत्तर में हलब प्रांत में आतंकियों के विरुद्ध सेना की प्रगति की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने उत्तरी हलब में अलमल्लाह फ़ार्म्स में आतंकियों को बुरी तरह पराजित करने के बाद अपनी प्रगति जारी रखी है। इस कार्यवाही में कई आतंकी मारे गये और घायल हुए हैं। इसी प्रकार पिछले दिनों लाज़ेक़िया प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकियों की पराजय के कारण बहुत से आतंकियों से स्वयं को सेना के हवाले कर दिया।
आतंकियों के निकटवर्ती मीडिया ने बताया है कि लाज़ेक़िया में हलिया दिनों में होने वाली झड़पों में 200 लोग मारे गये। इसी प्रकार सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने पूर्वी हमा में दाइश के आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कई आतंकी मारे गये। दूसरी ओर नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र दरआ के नईमा और उम्मे मयाज़न में मारे गये। सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार हुम्स के तदमुर और शायर फ़ील्ड आयल के आसपास के क्षेत्रों में बमबारी की जिनमें कई आतंकी मारे गये और उनके गुप्त ठिकाने तबाह हो गये। (AK)