विश्व क़ुद्स दिवस पर संयुक्त सेना का बयान
ईरान की सशस्त्र सेना ने विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर इस्लामी जगत से विश्वव्यापी रैली में व्यापक भागीदारी की मांग की है।
ईरान की सशस्त्र सेना ने मंगलवार को विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि इस्लामी क्रांति, इंतेफ़ाज़ा के प्रकट होने और फ़िलिस्तीनी जनता के प्रतिरोध की छत्रछाया में हमास जैसे ज़ायोनी विरोधी प्रतिरोधक शक्ति के पैदा होने की भूमिका है।
इस बयान में आया है कि पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस मनाने के लिए इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की रणनैतिक व एेतिहासिक पहल, ज़ायोनी विरोधी प्रतिरोध के पैदा होने का अवसर बनी। ईरान की सशस्त्र सेना के बयान में स्पष्ट किया गया है कि सांठगांठ वार्ता की योजना के क्रियान्वयन के लिए असफल प्रयासों व षड्यंत्रों के बावजूद प्रतिरोध और इंतेफ़ाज़ा के शोलों और इस्लामी समुदाय के समर्थन में पहले से अधिक वृद्धि होगी। इस बयान में कहा गया है कि बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता की उमंगे और अवैध ज़ायोनी शासन का विनाश, इस्लामी जगत का मुख्य मुद्दा समझा जाएगा (AK)