दाइश ने ली इस्तांबोल धमाके की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16156-दाइश_ने_ली_इस्तांबोल_धमाके_की_ज़िम्मेदारी
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मंगलवार को इस्तांबोल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी धमाकों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun २९, २०१६ १५:३७ Asia/Kolkata
  • दाइश ने ली इस्तांबोल धमाके की ज़िम्मेदारी

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मंगलवार को इस्तांबोल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी धमाकों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार, तुर्क पुलिस के जानकार सूत्र ने कहा कि दाइश ने इस्तांबोल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है। तुर्क न्यूज़ एजेंसी दूग़ान ने भी तुर्क पुलिस सूत्र के हवाले से बताया कि दाइश ने इस्तांबोल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।

ज्ञात रहे इससे पहले तुर्की की पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने दाइश को इस हमले का ज़िम्मेदार कहा था।

तुर्क अधिकारियों ने भी कहा था कि वे जानते हैं कि इन हमलों में कौन लोग लिप्त हैं और अब दाइश की ओर से ज़िम्मेदारी क़ुबूल किए जाने से, इस्तांबोल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमले का ज़िम्मेदार स्पष्ट हो गया है।(MAQ/N)