ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही में एक सैनिक मारा गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16279-ज़ायोनी_विरोधी_कार्यवाही_में_एक_सैनिक_मारा_गया
फ़िलिस्तीनियों द्वारा की गई ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही में एक ज़ायोनी सैनिक मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ३०, २०१६ ११:५८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही में एक सैनिक मारा गया

फ़िलिस्तीनियों द्वारा की गई ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही में एक ज़ायोनी सैनिक मारा गया।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित अलख़लील नगर की "करयात अरबअ" नामक ज़ायोनी कालोनी में की गई कार्यवाही में एक ज़ायोनी सैनिक मारा गया और एक अन्य घायल हो गया।

इससे पहले संचार माध्यमों ने एक कार्यवाही में एक फ़िलिस्तीनी के शहीद और दूसरे के घायल होने का समाचार प्रसारित किया था।

ज्ञात रहे किज़ायोनियों की दमनकारी कार्यवाहियों के काण विभिन्न फ़िलिस्तीनी क्षेत्र, अक्तूबर सन 2015 से फ़िलिस्तीनियों के विरोध के साक्षी रहे हैं। ज़ायोनियों द्वारा बैतुल मुक़द्दस की इस्लामी पहचान को समाप्त करने के षडयंत्र के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।