यमन शांति वार्ता फिर विलंबित
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने कहा है कि यमन शांति वार्ता 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़ अहमद ने कहा है कि कुवैत में होने वाली यमन शांति वार्ता 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गयी है और यह वार्ता अगले दो सप्ताह में नये चरण में प्रविष्ट हो जाएगी।
इस्माइल वलद शैख़ अहमद ने कहा कि यमन वार्ता का नया चरण, दोनों पक्षों के परामर्श से विशेष है ताकि ईदे फ़ित्र के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के प्रतिनिधि कुवैत पहुंचे।
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने बल दिया है कि जूलाई में होने वाली बैठकों में दोनों पक्षों से होने वाले परामर्श से प्राप्त बातों को व्यवहारिक बनाने तथा इस देश के संकट को समाप्त करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर पर केन्द्रित होगा।
ज्ञात रहे कि कुवैत में यमन शांति वार्ता इस देश के संकट को समाप्त करके उद्देश्य से 21 अप्रैल को आरंभ हुई थी किन्तु दो महीने होने के बावजूद दोनों पक्ष किसी परिणाम पर नहीं पहुंचे। (AK)