क़ुद्स दिवस के अवसर पर इस्राईल ने किए कड़े प्रबंधन
Jul ०२, २०१६ १४:०९ Asia/Kolkata
क़ुद्स इस्लामी वक़्फ़ संस्था के अनुसार, क़ुद्स दिवस के अवसर पर ज़ायोनी शासन ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए थे।
सुरक्षा के कड़े प्रबंधनों के बावजूद, क़रीब तीन लाख फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों ने चेक पोस्टों से गुज़रकर रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को नमाज़े जुमा और क़ुद्स दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
इसी प्रकार सुरक्षा के कड़े प्रबंधनों के बावजूद, चार लाख फ़िलिस्तीनियों ने शबे क़द्र में मस्जिदुल अक़सा में रात भर जागकर इबादत की।
विश्व क़ुद्स दिवस के निकट आते ही इस्लामी धार्मिक स्थलों विशेष रूप से मस्जिदुल अक़सा पर ज़ायोनियों के हमलों में वृद्धि हो गई थी। msm
टैग्स