बग़दाद में बम धमाके, 83 हताहत 200 से ज़्यादा घायल + वीडियो
इराक़ की राजधानी बग़दाद में दो अलग अलग स्थान पर हुए बम धमाके में कम से कम 83 व्यक्ति हताहत और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
पहला धमाका कार बम का था जो बग़दाद के केन्द्रीय इलाक़े करादा में रविवार तड़के एक स्थानीय रेस्त्रां के बाहर हुआ जबकि इसके थोड़ी देर बाद दूसरा धमाका पूर्वी बग़दाद के शाब इलाक़े में हुआ।
करादा में हुए बम धमाके में कम से 78 व्यक्ति हताहत और 200 अन्य घायल हुए जबकि शाब इलाक़े में हुए बम धमाके में 5 व्यक्ति हताहत और 5 अन्य घायल हुए।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने पहले आतंकवादी धमाके की ज़िम्मेदारी ली है।
ज्ञात रहे दाइश के आतंकी इराक़ में अपने गढ़ में भारी सैन्य कार्यवाही का सामना करने के कारण, बग़दाद के इलाक़ों को आए दिन अपने घिनौने हमले का निशाना बनाते हैं ख़ास तौर पर शिया मोहल्लों को।
पिछले महीने बग़दाद दाइश के आतंकियों के एक के बाद एक कई धमाकों के निशाने पर रहा। पिछले महीने बग़दाद और उसके आस पास के क्षेत्रों में एक हफ़्ते में दाइश द्वारा बम धमाकों में लगभग 200 लोग मारे गए।
जबसे दाइश ने जून 2014 में इराक़ में हमले करने शुरु किए उस वक़्त से इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी भाग हिंसाग्रस्त है।(MAQ/N)