फ़िलिस्तीनी जनता के व्यापक समर्थन के लिए ईरान की सराहना
फ़िलिस्तीन में प्रतिरोधी समितियों के प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता और प्रतिरोध के व्यापक समर्थन के लिए ईरान की सराहना की है।
फ़िलिस्तीन में प्रतिरोधी समितियों के प्रवक्ता अबू मुजाहिद ने फ़िलिस्तीनी जनता के व्यापक प्रतिरोध के लिए ईरान की प्रशंसा की और कहा कि इस्लामी जगत को फ़िलिस्तीनी मुद्दे पर ईरान का अनुसरण करना चाहिए।
अबू मुजाहिद ने विश्व क़ुद्स दिवस को फ़िलिस्तीन की मदद के लिए एक संदेश बताया और कहा कि इस्लामी जगत के ख़िलाफ़ साज़िशों में वृद्धि के जवाब में मुसलमानों को अपने असली दुश्मन अर्थात ज़ायोनी शासन से मुक़ाबले के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।
इसी प्रकार अबू मुजाहिद ने विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में करोड़ों मुसलमानों के भाग लेने को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय क़दम बताया। msm