लेबनान में तकफ़ीरी आतंकवाद की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16603-लेबनान_में_तकफ़ीरी_आतंकवाद_की_बढ़ती_गतिविधियों_पर_चिंता
हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लेबनान के उत्तर पूर्वी इलाक़ों में दाइश और नुस्रा फ़्रंट की बढ़ती हुई आतंकवादी गतिविधियों पर गहरी चिंता दिखाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १५:०१ Asia/Kolkata
  • लेबनान में तकफ़ीरी आतंकवाद की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता

हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लेबनान के उत्तर पूर्वी इलाक़ों में दाइश और नुस्रा फ़्रंट की बढ़ती हुई आतंकवादी गतिविधियों पर गहरी चिंता दिखाई है।

हिज़्बुल्लाह की कार्यकारिणी परिषद के उप प्रमुख शेख़ नबील क़ाऊक़ ने कहा कि लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन ने लेबनानी सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है।

शेख़ क़ाऊक़ का कहना था कि सीरिया की सीमा से लगे इलाक़ों में दाइश और नुस्रा फ़्रंट का ख़तरा गंभीर है।

उन्होंने कहा कि इस ख़तरे का गंभीरता से मुक़ाबला करने की ज़रूरत है।

क़ाऊक़ ने लेबनानी सेना और हिज़्बुल्लाह के बीच सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा, सेना और हिज़्बुल्लाह के संयुक्त प्रयासों से इस्राईल और चरमपंथी गुटों का मुक़ाबला करने में बड़ी सहायता मिली है। msm