नमाज़ियों ने धर दबोचा आत्मघाती + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16633-नमाज़ियों_ने_धर_दबोचा_आत्मघाती_वीडियो
तुर्की में नमाज़ियों ने एक आत्मघाती को उस समय पकड़ लिया जब वह मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट करने जा रहा था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ ०६:०७ Asia/Kolkata

तुर्की में नमाज़ियों ने एक आत्मघाती को उस समय पकड़ लिया जब वह मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट करने जा रहा था।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी तु्र्की के आदाना नगर में मस्जिद में आत्मघाती को ठीक उस समय पकड़ लिया गया जब वह नमाज़ियों के बीच अपनी कमर पर बंधी विस्फोटक बेल्ट का बटन दबाने जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार को तुर्की के आदान नगर की सबांजी मस्जिद, नमाज़ियों से भरी हुई थी। नमाज़ आरंभ होने ही वाली थी कि एक व्यक्ति बहुत तेज़ी से माइक की ओर लपका। माइक के पास पहुंच कर यह आतंकवादी, आत्मघाती कार्यवाही करना चाहता था। इस आतंकवादी ने जैसे ही अपनी कमर से बधी विस्फोटक बेल्ट विस्फोटित करनी चाही लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोग उसे मारते हुए मस्जिद के बाहर ले गए। इस बीच पुलिस ने आतंकवादी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आतंकवादी का संबन्ध दियार बिक्र से है और उसका नाम महमूद अरसलान क़ीलीच है।

ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में कुछ आत्मघाती आतंकवादियों ने इस्तांबूल के अतातुर्क अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आत्मघाती कार्यवाही की थी जिसमें 45 यात्री मारे गए और 240 घायल हो गए थे।