कुवैत में शिया मस्जिद में आत्मघाती कार्यवाही करने वाला गिफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16636-कुवैत_में_शिया_मस्जिद_में_आत्मघाती_कार्यवाही_करने_वाला_गिफ़्तार
कुवैत की पुलिस ने एक एेसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है जो शिया मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट करने जा रहा था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ १०:५२ Asia/Kolkata
  • कुवैत में शिया मस्जिद में आत्मघाती कार्यवाही करने वाला गिफ़्तार

कुवैत की पुलिस ने एक एेसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है जो शिया मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट करने जा रहा था।

कुवैत के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि देश के सुरक्षा बलों ने एेसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है जो हूली प्रांत में स्थित शिया मुसलमानों की मस्जिद में विस्फोट करने जा रहा था। इस बयान में गिरफ़्तार किये जाने वाले की पहचान नहीं बताई गई है।

 

कुवैत के गृहमंत्रालय के बयान में इसी प्रकार यह भी बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने 3 एेसे गुटों का पता लगाया है जिनका संबन्ध दाइश से है। इस गुट के लोग कुवैत के भीतर कुछ आतंकवादी कार्यवाहियां करना चाहते थे। इनमें से एक गुट कुछ समय पहले एक मस्जिद में होने वाले विस्फोट में लिप्त था।

 

ज्ञात रहे कि पिछले साल कुवैत के अस्सवाबिर क्षेत्र में स्थित इमाम सादिक़ मस्जिद में दाइश के आतंकवादियों ने विस्फोट किया था जिसमें 27 लोग मारे गए और 227 अन्य घायल हुए थे।