हमले के भय से काबे के इमाम नहीं पढ़ा सके नमाज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16648-हमले_के_भय_से_काबे_के_इमाम_नहीं_पढ़ा_सके_नमाज़
आतंकवादी हमले के भय के कारण काबे के इमाम को सामूहिक रूप से नमाज़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • हमले के भय से काबे के इमाम नहीं पढ़ा सके नमाज़

आतंकवादी हमले के भय के कारण काबे के इमाम को सामूहिक रूप से नमाज़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे काबे के इमाम को जमात से नमाज़ पढ़ाने का कार्यक्रम उस समय रद्द करना पड़ा जब पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उनपर हमले की आशंका जताई।

 

पाकिस्तानी संचार माध्यमों के अनुसार काबे के इमाम मुहम्मद सालेह अबू अब्दुल मजीद, सोमवार को इस्लामाबाद प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करना चाहते थे जिसके बाद वहां पर वे ज़ोहर की नमाज़ पढ़ाने वाले थे। इसी बीच पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने सूचना दी कि दो आतंकवादी गुट इस्लामाबाद में प्रविष्ट हो चुके हैं। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने कहा कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि यह आतंकवादी गुट कहीं इमामे काबा पर हमला न कर दे। हालांकि इमामे काबा कल देर रात स्वदेश रवाना हो गए।

कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इमामे काबा के पाकिस्तान में पहुंचने और ठहरने के बारे में जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया था।