फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार यहूदियों का धार्मिक कर्तव्य: यहूदी धर्मगुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16702-फ़िलिस्तीनियों_का_जनसंहार_यहूदियों_का_धार्मिक_कर्तव्य_यहूदी_धर्मगुरू
ज़ायोनी धर्मगुरुओं ने यहूदियों से फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ १४:५४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार यहूदियों का धार्मिक कर्तव्य: यहूदी धर्मगुरू

ज़ायोनी धर्मगुरुओं ने यहूदियों से फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के सबसे बड़े रब्बी अर्थात धर्मगुरू श्मोईल एलियाहू ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा है कि फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार यहूदियों का धार्मिक कर्तव्य है।

 

समोईल एलियाहू ने साथ ही इस्राईली अधिकारियों से भी अपील की है कि वे फ़िलिस्तीनियों की हत्या करके अपने धार्मिक कर्तव्य पर अमल करें।

इस्राईल में यहूदियों के सबसे बड़े धर्मगुरू ने ज़ायोनी शासन के सैनिकों से भी कहा है कि फ़िलीस्तीनियों पर हमले और तेज़ कर दिए जाएं और चुन-चुनकर उनको मौत के घाट उतार दिया जाए।

 

 

दूसरी ओर जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित कलंदिया शिविर पर ज़ायोनी सैनिकों ने हमला कर दिया। इस्राईली सैनिकों की गोलीबारी में कम से कम चार फ़िलिस्तीनी युवा घायल हो गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री एविगडोर लिबरमैन ने कैबिनेट की बैठक के दौरान गज़्ज़ा पट्टी पर एक बार फिर सैन्य आक्रमण की धमकी दी है। (RZ)