गोलान हाईट्स में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इस्राईल का हमला
इस्राईल का कहना है कि उसने गोलान हाईट्स में सीरिया की ओर से गोलाबारी के जवाब में सीरियाई सेना के दो ठिकानों को निशाना बनाया है।
सोमवार को इस्राईली सेना की एक प्रवक्ता का कहना था कि ज़ायोनी सेना ने गोलान हाईट्स में सीरियाई सेना के दो ठिकानों पर हमले किए हैं।
हालांकि इस्राईली सैन्य प्रवक्ता ने इस हमले में निशाना बनाए गए लक्ष्य और इस्तेमान किए गए हथियारों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करवायी है।
सीरियाई सरकार ने अभी तक इस्राईल के इस नए अतिक्रमण के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
तेल-अवीव सीरिया में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गुटों की सहायता कर रहा है और हालिया वर्षों में कई बार इस देश में हमले कर चुका है।
सूत्रों के मुताबिक़, सीरिया में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में जब भी आतंकवादी गुटों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ता है, इस्राईल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है। msm