लेबनान में हाई अलर्ट
लेबनान में आतंकियों से मुक़बला के लिए सेना और सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ईद के अवसर पर लेबनान के पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया और धार्मिक क्षेत्रों विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं।
लेबनान में बुधवार और बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी की घोषणा की गई है। लेबानानी सेना की कमान ने भी एक बयान जारी करके ईद के अवसर पर धार्मिक क्षेत्रों, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की घोषणा की थी।
लेबनान के सुरक्षा बलों ने जनता से मांग की है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करके देश की सुरक्षा में भाग लें।
ज्ञात रहे कि पूर्वी लेबनान के अलक़ा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 5 लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गये थे। (AK)