इराक़ से दाइश का सफ़ाया होकर ही रहेगाः होशियार ज़ीबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16810-इराक़_से_दाइश_का_सफ़ाया_होकर_ही_रहेगाः_होशियार_ज़ीबारी
इराक़ के वित्तमंत्री होशियार जी़बारी ने कहा है कि देश के चप्पे चप्पे से दाइश के आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१६ १४:५३ Asia/Kolkata
  • इराक़ से दाइश का सफ़ाया होकर ही रहेगाः होशियार ज़ीबारी

इराक़ के वित्तमंत्री होशियार जी़बारी ने कहा है कि देश के चप्पे चप्पे से दाइश के आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने अमरीका के सीएनएन टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगाा। उनका कहना था कि वर्ष 2016 के अंत तक इराक़ की समस्त धरती को आतंकियों के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया जाएगा।

 

होशियार ज़ीबारी ने राजधानी बग़दाद में आतंकी हमलों में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए कहा कि दाइश के आतंकी, देश में सांप्रदायिक हिंसा को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं।

 

इराक़ी वित्तमंत्री ने इसी प्रकार नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल सिटी की स्वतंत्रता के बारे में कहा कि मूसिल दाशइ का गढ़ था और इराक़ी सेना एवं स्वयंसेवी बलों का पूरा ध्यान उसी पर केन्द्रित है।

 

ज्ञात रहे कि इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने मूसिल सिटी को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही के अंतर्गत दस से अधिक क्षेत्रों को आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। ( AK)