दाइश को फिर आर्थिक संकट का सामना करोड़ों डालर का नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16945-दाइश_को_फिर_आर्थिक_संकट_का_सामना_करोड़ों_डालर_का_नुक़सान
आतंकवादी गुट दाइश का आर्थिक संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ १०:५२ Asia/Kolkata
  • दाइश को फिर आर्थिक संकट का सामना करोड़ों डालर का नुक़सान

आतंकवादी गुट दाइश का आर्थिक संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

दाइश की आय में एक करोड़ पचास लाख डालर प्रतिमाह के हिसाब से कमी आ रही है। तेल की तस्करी से दाइश को होने वाली आय, एक करोड़ पचास लाख डालर प्रतिमाह की दर से घट रही है। यह बात दाइश के विरुद्ध बने अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के एक प्रतिनिधि क्रिस्टोफर हेरर ने कही।

 

इससे पहले भी समाचारों में कहा गया था कि बहुत तेज़ी से दाइश के नियंत्रण वाला क्षेत्र सिकुड़ता जा रहा है और साथ ही उसकी आय में भी लगातार कमी आती जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गुट तेल तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, प्राचीन वस्तुओं की तस्करी, फ़िरौती, बैंक लूटने और महिलाओं को बेचने जैसे कार्यों से बड़ी मात्रा में धन कमा रहा था किंतु जैसे-जैसे इराक़ी सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों की दाइश विरोधी कार्यवाहियां सफल हो रही हैं वैसे-वैसे दाइश का अंत निकट होता जा रहा है।