सऊदी अरब में हमलों के संबन्ध में नई गिरफ़्तारियां
सऊदी अरब में हालिया बम धमाकों के संबन्ध में कम से कम 19 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय का कहना है कि मदीना में मस्जिदे नबी के पास आत्मघाती विस्फोट करने वाला व्यक्ति सऊदी नागरिक था।
सऊदी गृह मंत्रालय ये भी कहा कि पांच जुलाई को होने वाले तीन आत्मघाती हमलों की जांच के सिलसिले में 19 लोगों को हिरासत में लिया गया जिनमें से 12 पाकिस्तानी हैं।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार सऊदी अरब के पवित्र नगर मदीना में हुए हमलें के संबन्ध में जिन 19 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें से 12 का संबन्ध पाकिस्तान से है। यह बात सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने एक बयान जारी करके कही है।
ज्ञात रहे कि पांच जुलाई को सऊदी अरब के तीन शहरों में आत्मघाती हमले किए गए थे। पहला हमला जेद्दा में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर, जबकि दूसरा कतिफ़ के बाजार में और तीसरा पवित्र नगर मदीना में मस्जिदे नबवी के पास।
सऊदी अरब के गृहमंत्रालय की घोषणा के अनुसार मदीने में हमला करने वाला 26 वर्षीय युवा था जो नशे का आदी था।
सऊदी अधिकारियों का कहना था कि जद्दा में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर आत्मघाती विस्फोट करने वाला व्यक्ति पाकिस्तानी था लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक है।