मुक़तदा सद्र ने अपने जवान भेजे बलद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17020-मुक़तदा_सद्र_ने_अपने_जवान_भेजे_बलद
बलद में इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के सुपुत्र सैयद मुहम्मद के मज़ार पर किये जाने वाले आत्मघाती हमले के तत्काल बाद इराक़ के धर्मगुरू मुक़तदा सद्र ने अपने बहुत से लड़ाकों को बलद भेज दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१६ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • मुक़तदा सद्र ने अपने जवान भेजे बलद

बलद में इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के सुपुत्र सैयद मुहम्मद के मज़ार पर किये जाने वाले आत्मघाती हमले के तत्काल बाद इराक़ के धर्मगुरू मुक़तदा सद्र ने अपने बहुत से लड़ाकों को बलद भेज दिया है।

मुक़तदा सद्र ने शुक्रवार को सैयद मुहम्मद या मुहम्मद बिन अली के मज़ार पर होने वाले आत्मघाती हमले के बाद पवित्र स्थलों की सुरक्षा के उद्देश्य से अपने बहुत से लड़ाकों को बलद भेज दिया।

मुक़तदा सद्र ने आज किये जाने वाले हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे घिनावनी कार्यवाही बताया। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि यह लोग इराक़ के सुरक्षाबलों के साथ सहयोग करते हुए पवित्र स्थलों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाएंगे।

ज्ञात रहे कि ईद के दूसरे दिन जब इराक़ के लोग, करादा विस्फोट के शहीदों की याद में डूबे हुए थे, बलद में इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के सुपुत्र सैयद मुहम्मद के मज़ार पर शुक्रवार को आत्मघाती विस्फोट किया गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तीन आत्मघातियों ने सैयद मुहम्मद के रौज़े पर आत्मघाती कार्यवाही की जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या मेंं लोग शहीद और घायल हो गए। यह आत्मघाती, मज़ार के भीतर घुसना चाहते थे किंतु सुरक्षाबलों की कार्यवाही के कारण वे अपने मक़सद में सफल नहीं हो सके।

इराक़ी स्वयंसेवी बल, एक आत्मघाती को जीवित पकड़ने में सफल रहे जो जान बचाकर एक दुकान में घुस गया था।