इराक़ में दाइश के 600 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17176-इराक़_में_दाइश_के_600_आतंकी_ढेर
इराक़ी सेना ने रुमादी के उत्तर में दाइश के 600 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १४:४८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के 600 आतंकी ढेर

इराक़ी सेना ने रुमादी के उत्तर में दाइश के 600 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अलअंबार प्रांत के आॅप्रेशनल कमांडर इस्माईल महलावी ने बताया है कि इराक़ी सेना और दाइश के आतंकियों के बीच एक भीषण झड़प हुई जिसमें कम से कम 600 आतंकी मारे गए। उन्होंने बताया कि इस झड़प के बाद दाइश के बहुत से आतंकी फ़ुरात नदी से रुमादी की ओर भाग खड़े हुए।

इसी बीच नैनवा प्रांत के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि इराक़ी सैनिकों ने मूसिल के दक्षिण में स्थित एक हवाई सैन्य छावनी में घुस कर उसे दाइश के आतंकियों से मुक्त करा लिया। उधर रुमादी के उत्तर पश्चिम में स्थित अलबूरीशा का क्षेत्र आतंकियों से मुक्त करा लिया गया।

ज्ञात रहे कि स्वयं सेवियों के साथ मिलकर इराक़ी सैनिक, विभिन्न स्थानों पर दाइश के आतंकियों से लड़ रहे हैं। इन लोगों ने अनेक क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त कराने के अलावाा उन्हें भारी नुक़सान भी पहुंचाया है। (HN)