विश्व में सबसे अधिक कैंसर के मरीज़ ग़ज़्ज़ा में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17332-विश्व_में_सबसे_अधिक_कैंसर_के_मरीज़_ग़ज़्ज़ा_में
ज़ायोनी परिवेष्टन का शिकार ग़ज़्ज़ा पट्टी में विश्व में सबसे अधिक कैंसर के रोगी मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१६ ०९:१३ Asia/Kolkata
  • विश्व में सबसे अधिक कैंसर के मरीज़ ग़ज़्ज़ा में

ज़ायोनी परिवेष्टन का शिकार ग़ज़्ज़ा पट्टी में विश्व में सबसे अधिक कैंसर के रोगी मौजूद हैं।

फ़िलिस्तीन अलयौम वेबसाइट के अनुसार कुछ फ़िलिस्तीनियों द्वारा एकत्रित की गई जानकारी से पता चलता है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा कैंसर के बीमार, ग़्ज़्ज़ा में हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग़ज़्ज़ा में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का मुख्य कारण, ज़ायोनी शासन की ओर से फ़िलिस्तीिनियों के विरुद्ध प्रयोग किये जाने वाले जनसंहारक शस्त्र हैंं। ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनियों के साथ युद्ध के दौरान कई बार जनसंहारक शस्त्रों का प्रयोग कर चुका है।

 

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा जैसी छोटी सी जगह में कम से कम 15000 कैंसर रोगी हैं। इन रोगियों में छोटे-छोटे फ़िलिस्तीनी बच्चे भी हैं।

 

ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा पट्टी लंबे समय से ज़ायोनी शासन के परिवेष्टन में है जिसके कारण वहां पर दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का पहुंचना लगभग असंभव है। इससे पहले एेसी ख़बरें आई थीं कि बहुत से ग़ज्ज़ावासी, दवाइयों और उचित उपचार की कमी के कारण काल के गाल में समा रहे हैं।