सीरिया में सेना ने संघर्ष विराम का समय 3 दिन बढ़ाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17410-सीरिया_में_सेना_ने_संघर्ष_विराम_का_समय_3_दिन_बढ़ाया
सीरिया में सेना ने पूरे देश में संघर्ष विराम का समय 3 दिन और बढ़ा दिया है। सीरिया में संघर्ष विराम की घोषणा ईदुल फ़ित्र के अवसर पर की गयी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • 11 जुलाई 2016 को उत्तरी सीरिया के हलब शहर में आतंकियों द्वारा रॉकेट हमले से हुयी क्षति को देखते सीरियाई लोग
    11 जुलाई 2016 को उत्तरी सीरिया के हलब शहर में आतंकियों द्वारा रॉकेट हमले से हुयी क्षति को देखते सीरियाई लोग

सीरिया में सेना ने पूरे देश में संघर्ष विराम का समय 3 दिन और बढ़ा दिया है। सीरिया में संघर्ष विराम की घोषणा ईदुल फ़ित्र के अवसर पर की गयी थी।

सोमवार को सीरियाई सेना की उच्च कमान ने एक बयान में कहा कि 12 जूलाई एक बजे से 72 घंटे का संघर्ष विराम बढ़ाया जा रहा है।

बुधवार को सीरियाई सेना की जनरल कमान ने एक बयान में एलान किया था कि ईदुल फ़ित्र के लिए 1 बजे रात से संघर्ष विराम 8 जुलाई की आधी रात तक प्रभाव में रहेगा।

शनिवार को भी संघर्ष विराम का समय एक बार और बढ़ा था।

 

इससे पहले सीरिया में विदेश समर्थित तकफ़ीरी आतंकियों ने उत्तरी सीरिया के हलब शहर के अनेक इलाक़ों पर गोलाबारी की थी जिसमें कम से कम 8 व्यक्ति हताहत और 80 अन्य घायल हुए थे। (MAQ/N)