हिज़बुल्लाह के नेतृत्व में फ़ातेमीयून ब्रिगेड का प्रशिक्षण + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17470-हिज़बुल्लाह_के_नेतृत्व_में_फ़ातेमीयून_ब्रिगेड_का_प्रशिक्षण_वीडियो
लेबनान के हिज़बुल्लाह के नेतृत्व में फ़ातेमीयून ब्रिगेड के जवान, सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं जिनमें अधिकांश अफ़ग़ानी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ १४:४७ Asia/Kolkata

लेबनान के हिज़बुल्लाह के नेतृत्व में फ़ातेमीयून ब्रिगेड के जवान, सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं जिनमें अधिकांश अफ़ग़ानी हैं।

तस्नीम न्यूज़ के अनुसार "फ़ातेमीयून" सीरिया में आतंकवादी गुटों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं।

 

फ़ातिमीयून ब्रिगेड के जवान हिज़बुल्लाह से स्नाइपर ट्रेनिंग लेकर आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में जा रहे हैं। आतंकवादियों के विरुद्ध रणक्षेत्र में फ़ातेमीयून का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। बताया जा रहा है कि फ़ातेमीयून, पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ पवित्र स्थलों की सुरक्षा में व्यस्त हैं।

 

ज्ञात रहे कि पवित्र स्थलों की सुरक्षा करने के उद्देश्य से एक बल का गठन किया गया है जिसमें फ़ातेमीयून की भी बटालियन है। इनमें से अधिकांश का संबन्ध अफ़ग़ानिस्तान से है। फ़ातेमीयून के स्नाइपर इस समय सीरिया में पवित्र स्थलों की सुरक्षा के उद्देश्य से रौज़ों के निकट तैनात हैं।