बग़दाद में फिर आतंकी धमाके कई हताहत + वीडियो
इराक़ की राजधानी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में विस्फोट हुए हैं जिनमें दसियों लोग हताहत और घायल हो गए।
इराक़ के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बुधवार को दक्षिणी बग़दाद में होने वाले विस्फोटों में लगभग 50 लोग हताहत और घायल हो गए।
इराक़ की राजधानी बग़दाद पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों के निशाने पर है।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, बुधवार की सुबह उत्तरी बग़दाद के राशेदिया मुहल्ले में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 50 व्यक्ति हताहत व घायल हुए।
यह बम धमाका राशेदिया मुहल्ले की हुसैनिया चेकपोस्ट के क़रीब हुआ।
राशेदिया की इस चेकपोस्ट पर दियाला, कर्कूक, और इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र से बग़दाद जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जाता है।
मंगलवार को भी राशेदिया मुहल्ले के एक बाज़ार में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 9 व्यक्ति हताहत और 26 अन्य घायल हुए।
गुरुवार को उत्तरी बग़दाद में शियों के दर्शनस्थल के निकट दाइश के आतंकियों के बम धमाके और फ़ायरिंग में, कम से कम 37 नागरिक हताहत और 62 अन्य घायल हुए।
ज्ञात रहे इराक़ के अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर की आज़ादी के लिए इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों की कार्यवाही में, दाइश के आतंकियों को मिली पराजय के बाद, ये आतंकी बग़दाद सहित इराक़ के विभिन्न शहरों को अपने आतंकवादी हमले का निशाना बना रहे हैं। (MAQ/T)