सीरिया और इराक़ से हाथ मिलाने को तैयार हैं-तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17563-सीरिया_और_इराक़_से_हाथ_मिलाने_को_तैयार_हैं_तुर्की
तुर्की ने सीरिया और इराक़ के साथ कूटनैतिक संबंध बढ़ाने की इच्छा जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१६ १५:११ Asia/Kolkata
  • सीरिया और इराक़ से हाथ मिलाने को तैयार हैं-तुर्की

तुर्की ने सीरिया और इराक़ के साथ कूटनैतिक संबंध बढ़ाने की इच्छा जताई है।

तुर्क प्रधान मंत्री बिनाली येलद्रम ने सीरिया और इराक़ के साथ संबंध बढ़ाने के तुर्की के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा है कि तुर्की को सीरिया के साथ संबंधों की ज़रूरत है।

उन्होंने यह बयान बुधवार को टीवी से सजीव प्रसारित उस कार्यक्रम में दिया जिसमें वह तुर्की के क्षेत्रीय देशों के साथ संबंध बढ़ाने की ज़रूरत पर अपने विचार प्रकट कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य, भूमध्य सागर और कालासागर के आसपास के पड़ोसी देशों तथा इराक़ एवं सीरिया से कूटनैतिक संबंध बेहतर करना है।

 

ज्ञात रहे कि तुर्की, सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद का मुखर विरोधी रहा है। इसी प्रकार उसने आतंकियों को अपने यहां से सीरिया में दाख़िल होने की खुली छूट दे रखी थी।

तुर्क के प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सफल होने के लिए सीरिया और इराक़ की ओर लौटना ज़रूरी है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में अभी हाल में श्रंख्लाबद्ध धमाके हुए थे जिनका आरोप दाइश पर लगता रहा है जिसने सीरिया और तुर्की की सीमा पर नेटवर्क बना रखा है।

सीरिया में 2011 में उपजे विदेश समर्थित संकट के बाद से तुर्की ने सीरिया से संबंध तोड़ लिए थे। उस वक़्त से तुर्की, बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए आतंकियों का साथ देता रहा। (MAQ/T)