इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा के लिए डाक सेवा रोकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17722-इस्राईल_ने_ग़ज़्ज़ा_के_लिए_डाक_सेवा_रोकी
ज़ायोनी शासन ने 10 साल से नाकाबंदी में घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए डाक सेवा रोकते हुए दावा किया है कि इस सेवा को ग़ज़्ज़ा में प्रतिबंधित चीज़े भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१६ १५:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा के लिए डाक सेवा रोकी

ज़ायोनी शासन ने 10 साल से नाकाबंदी में घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए डाक सेवा रोकते हुए दावा किया है कि इस सेवा को ग़ज़्ज़ा में प्रतिबंधित चीज़े भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ज़ायोनी अख़बार हआरेत्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राइल की गतिविधियों को समन्वित करने वाले युआव मोर्दख़ाय ने कहा, “प्रतिबंधित चीज़ें भेजने की अनेक कोशिशों के मद्देनज़र” तेल अबिब यह सेवा रोक रहा है।

ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलन हमास को आतंकवादी संगठन कहता है जो ग़ज़्ज़ा का प्रशासन संभालने के साथ साथ इस इलाक़े को इस्राइली हमले से बचाता है।

ज्ञात रहे इस्राईल ने पश्चमी तट और पूर्वी अलक़ुद्स का 1967 में अतिग्रहण किया था।

इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा की 2007 से बहुत कड़ी नाकाबंदी कर रखी है जिससे इस क्षेत्र में लोगों का जीवन स्तर बहुत गिर गया है और बेरोज़गारी व निर्धनता फैली हुयी है। (MAQ/N)