संयुक्त राष्ट्र संघ की तुर्की में शांति बनाए रखने की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा है कि महासचिव ने तुर्की में शांति बनाए रखने की अपील की है।
रशिया टुडे के अनुसार, बान की मून के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा कि बान की मून, तुर्की के हालात पर नज़र रखे हुए हैं और तुर्की में सैन्य विद्रोह की कोशिश से संबंधित रिपोर्टों पर उनकी नज़र है। फ़रहान हक़ ने कहा कि बान की मून कामना करते हैं कि तुर्की में शांति लौट आए।
इस बीच तुर्क प्रधान मंत्री बिनाली येलद्रम ने बल दिया कि इस देश में सैन्य विद्रोह की कोशिश उन सैनिकों ने की थी जो सैन्य पदक्रम में शामिल नहीं थे।
तुर्क के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने भी टीवी पर जनता से सैनिकों के छोटे से गुट की इस कार्यवाही से निपटने के लिए सड़कों पर आने की अपील की थी।
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक टैंक, सैन्य छावनियों की ओर लौट रहे थे और तुर्की के अहम शहरों में अपेक्षाकृत शांति लौट रही है। हालांकि तुर्की में कुछ घंटे पहले सैनिकों की गतिविधियां फिर बढ़ गई हैं। (MAQ/N)