सैन्य विद्रोह के पीछे अर्दोग़ान हो सकते हैं- गोलेन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17956-सैन्य_विद्रोह_के_पीछे_अर्दोग़ान_हो_सकते_हैं_गोलेन
तुर्की की हेज़ीमत पार्टी के नेता ने कहा है कि हो सकता है राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने ही तुर्की में तख्तापलट करवाया हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१६ ०३:२८ Asia/Kolkata
  • सैन्य विद्रोह के पीछे अर्दोग़ान हो सकते हैं- गोलेन

तुर्की की हेज़ीमत पार्टी के नेता ने कहा है कि हो सकता है राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने ही तुर्की में तख्तापलट करवाया हो।

रोएटर के अनुसार अमेरिका में निर्वासन का जीवन बिता रहे Fethullah Gülen، फ़त्हुल्लाह गूलन ने आशंका जताई है कि ऐसा भी हो सकता है कि तुर्की में शुक्रवार रात हुई तख्तापलट की कोशिश की योजना खुद राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने ही बनाई हो।

 

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य में सेयलॉर्सबर्ग स्थित अपने आवास से जारी बयान में गूलन ने कहा की इसकी संभावना बहुत अधिक है कि सैन्य विद्रोह के पीछे रजब तैयब अर्दोग़ान का ही हाथ हो।

 

उन्होंने तुर्की में तख्तापलट की कोशिश में अपनी किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया।

 

इससे पहले तुर्की सरकार ने तख़्तापलट की कोशिश को विफल किए जाने की घोषणा करते हुए इसकी साज़िश का आरोप गूलन पर लगाया था और कहा था कि विद्रोही सैनिकों के गुट को पेन्सिलवेनिया से आदेश मिल रहे थे।

 

तुर्की सरकार ने अमेरिका से उन्हें वापस भेजने' के लिए भी कहा है। फ़त्हुल्लाह गूलन ने कहा है कि प्रत्यर्पण के किसी भी आदेश का वे सम्मान करेंगे।