विद्रोहियों को फांसी में देर करना ग़लत हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17965-विद्रोहियों_को_फांसी_में_देर_करना_ग़लत_हैः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने कहा है कि सैनिक विद्रोह के आरोपियों को फांसी देने में विलंब, किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१६ ०६:०४ Asia/Kolkata
  • विद्रोहियों को फांसी में देर करना ग़लत हैः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने कहा है कि सैनिक विद्रोह के आरोपियों को फांसी देने में विलंब, किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

रोएटर के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान ने रविवार को इस्तांबूल में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य विद्रोह के विफल हो जाने के बाद विद्रोहियों को फांसी देने में देरी, किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को फांसी देने की जनता की मांग को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अर्दोग़ान ने कहा कि सरकार, इस बारे में देश के राजनैतिक दलों से विचार-विमर्श करेगी।

तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने अपने समर्थकों से अपील की है कि सैन्य विद्रोह और विद्रोहियों का विरोध करने के लिए वे शुक्रवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर निकलें।

 

उल्लेखनीय है कि बहुत से लोग तुर्की में होने वाले सैन्य विद्रोह को शंका की दृष्टि से देख रहे हैं। तुर्की के एक नेता गूलन ने कहा है कि इस विद्रोह के पीछे स्वयं अर्दोग़ान का हाथ है।

 

ज्ञात रहे कि तुर्की में फिलहाल, फांसी की सज़ा पर पाबंदी है। वहां पर सन 1984 से किसी को फांसी नहीं दी गई।