फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ यहूदी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18085-फ़िलिस्तीन_के_अतिग्रहण_के_ख़िलाफ़_यहूदी_कार्यकर्ताओं_का_प्रदर्शन
फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ यहूदी कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी तट पर प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन की भर्त्सना की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ ११:४५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ यहूदी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ यहूदी कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी तट पर प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन की भर्त्सना की।

ज़ायोनी अख़बार द टाइम्ज़ आफ़ इस्राईल के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी तट के अलख़लील शहर में आयोजित हुए इस प्रदर्शन में दसियों अमरीकी यहूदियों ने भाग लिया। ये यहूदी अमरीका के सैन फ़्रान्सिस्को, शिकागो, न्यूयॉर्क और इसी प्रकार यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया से गए थे।

इन कार्यकर्ताओं ने इस्राईल के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रतिरोध का समर्थन किया। ज़ायोनी पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 6 यहूदी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया।

अमरीकी यहूदी कार्यकर्ताओं ने इसी प्रकार फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के अपराध की ओर इशारा करते हुए फ़िलिस्तीन की आज़ादी और उनकी वतन वापसी के अधिकार पर बल दिया।

इससे पहले भी अमरीकी यहूदियों ने जिसमें अमरीका के मशहूर विचारक पीटर बेनार्ट भी शामिल थे, फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ पश्चिमी तट में एक जैसे कपड़े पहन कर प्रदर्शन किया था। (MAQ/N)