तुर्की में मनवाधिकार ख़तरे में, एम्नेस्टी इंटरनेश्नल
एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने तुर्की में मानवाधिकारों की स्थिति के ख़तरे में पड़ने की ओर से सचेत किया है।
समाचार एजेंसी स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, एम्नेस्टी इंटरनेश्नल
में यूरोप व मध्य एशिया मामलों के अधिकारी जॉन डलह्यूसन ने तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह की प्रतिक्रिया में कहा कि इस देश में मानवाधिकार ख़तरे में है।
उन्होंने तुर्की की सरकार से मानवाधिकारों का सम्मान करने पर बल देते हुए कहा कि इस देश में विफल सैन्य विद्रोह की प्रतिक्रिया में क़ानून की अनदेखी करते हुए बड़ी संख्या में लोग मारे गए।
जॉन डलह्यूसन ने तुर्की में मानवाधिकार का उल्लंघन व हत्या करने वालों की गिरफ़्तारी और उन्हें दंडित करने की मांग करते हुए कहा कि विरोधियों का किसी भी दलील से दमन स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने इसी प्रकार तुर्की में फांसी की सज़ा को फिर से बहाल करने की संभावना को भी अस्वीकार्य कहा। (MAQ/N)